फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband strangled wife to death during a fight in Ashok Vihar delhi

सपना की मौत का सच आया सामने: कुत्ते के भौंकने से खुला कत्ल का राज, पति समेत सास और देवर गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 10:49 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि विक्की और सपना का एक बच्चा हुआ था। जन्म लेते ही उसकी मौत हो गई थी। इसके लिए विक्की सपना को जिम्मेवार मानता था। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। 

विज्ञापन
Husband strangled wife to death during a fight in Ashok Vihar delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक पार्क में एक कुत्ता एकाएक जोर जोर से भौंकने लगा। वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने जब कुत्ते को अजीबोगरीब तरीके भौंकते हुए देखा तो वह उस जगह पर पहुंचे। यहां उन्हें जमीन में एक शव के दबा होने का पता चला। उन्होंने तत्काल वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां खुदाई कराई तो वहां महिला का शव मिला। उसकी पहचान वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली सपना के रूप में हुई। मृतका की मां ने अशोक विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि सपना की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पति विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने वारदात में शामिल उसकी मां तारा देवी और नाबालिग भाई को भी पकड़ लिया है।

विज्ञापन

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली सपना की मां ने 26 जनवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत अशोक विहार थाने में की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पांच साल से विक्की नाम के युवक के साथ रह रही थी। एक साल पहले दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। 24 दिसंबर को झगड़ा होने के बाद से उनकी अपनी बेटी से बातचीत नहीं हो रही है। उसके बारे में पूछताछ करने पर उसके ससुराल वाले दंपती के किसी अन्य जगह पर चले जाने की बात कह रहे हैं। शक होने पर उन्होंने 26 जनवरी को उसने थाने में सपना की गुमशुदगी की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि आठ फरवरी को पुलिस को इलाके के पार्क में एक शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को गड्ढे से सपना का शव मिला। पुलिस ने बताया कि पार्क में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी गड्ढे से कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे वहां पहुंचे। वहां महिला के शरीर का कुछ हिस्सा देखकर बच्चों ने वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी। वहीं पर एक रजाई भी पड़ी थी। पोस्टमार्टम में गला घोंटने की बात सामने आने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान रविवार को विक्की उसकी मां और नाबालिग को पकड़ लिया।

विज्ञापन

बच्चे की मौत का पत्नी को मानता था जिम्मेदार
पूछताछ में पता चला कि विक्की और सपना का एक बच्चा हुआ था। जन्म लेते ही उसकी मौत हो गई थी। इसके लिए विक्की सपना को जिम्मेवार मानता था। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। 26 जनवरी को झगड़े के दौरान विक्की ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। उनलोगों ने शव को 24 घंटे तक अपने घर में रखा फिर विक्की अपनी मां और नाबालिग भाई की मदद से उसे पार्क के गड्ढे में दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed