{"_id":"0abc9fdacd23ee82d69e2ae9d587af0c","slug":"hp-anu-bala-will-honor-president-pranab-mukherjee-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की अनु बाला को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
हिमाचल की अनु बाला को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 11 Nov 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश ऊना अंब कॉलेज की अनु बाला को एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। अनु बाला को 19 नवंबर को राष्ट्रपति इंदिरा गांधी नेशनल सर्विस स्कीम अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अनु बाला यह पुरस्कार जीतने वाली प्रदेश की पहली एनएसएस वालंटियर हैं। इसके लिए उन्हें पदक और कैश अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
कालेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि अनुबाला पुत्री तरसेम लाल तथा दया रानी निवासी रपोह मुचलेयां ने राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल कर प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
कालेज के प्राचार्य एसके पाठक ने बताया कि अनुबाला 2014 में दिल्ली में गणतंत्रता दिवस परेड में भी भाग ले चुकी है। अनुबाला ने माता दया रानी तथा कॉलेज एनएसएस प्रभारी डा. सुनील दत्त शर्मा और कॉलेज प्राचार्य एसके पाठक को सफलता का श्रेय दिया।
विज्ञापन