फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himani shivpuri new film

मेरा नया रोल चौंकाएगा

Tue, 15 Oct 2013 03:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Oct 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
himani shivpuri new film

हिमानी शिवपुरी

विज्ञापन

अभिनेत्री


सिल्वर स्क्रीन के साथ छोटे पर्दे अपनी आदाकारी के जलवे बिखेरने वाली हिमानी शिवपुरी बेहद सरल और सादगी पूर्ण व्यवहार की हैं।

अरसद वारसी की मां
उनकी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर जो भी करवा लो’ आ रही है। जिसका हिमानी का रोल सबको चौंकाने वाला है। इसमें वह अरसद वारसी की मां बनी हैं, जो अंधी होती है, लेकिन इस बात पर विश्वास नहीं करती और कहती है कि मुझे सब दिखता है।

देहरादून में पली बड़ी हिमानी को दून से इतना लगाव है कि वह दून में शूटिंग होने के नाम से कोई भी फिल्म साइन कर देती हैं। वह हर पल देहरादून आने को आतुर रहती हैं।
विज्ञापन


पैसा उनके लिए मायने नहीं रखता
आने वाली फिल्म ‘अवधी’ की शूटिंग दून में होने की जानकारी होते ही उन्होंने इसमें काम करने के लिए हां कर दी। दून और मसूरी में पांच दिन की शूटिंग करने के बाद हिमानी मुंबई चली गई। भले ही यह फिल्म छोटे बजट की थी लेकिन देहरादून के आग पैसा उनके लिए मायने नहीं रखता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून निवासी हिमानी शिवपुरी को अपनी मां और भाई-भाभी के साथ समय बिताना बेहद पसंद है। हिमानी ने बताया कि मेरी मां अक्सर मुझे कहती हैं कि तू शूटिंग के लिए उत्तराखंड नहीं आती, जबकि दूसरे लोग आ जाते हैं।

पुरकुल के शाहिनबाग रिजॉर्ट में हुई शूटिंग
ऐसे में जब मुझे यहां शूटिंग का ऑफर मिलता है तो मैं तुरंत हां कर देती हूं। ‘अवधी’ की शूटिंग पुरकुल के शाहिनबाग रिजॉर्ट में हुई। इसे फिल्म में एक महल के रूप में दिखाया गया है। महल के राजा-रानी की मौत हो गई है और एक लड़की इन पुरानी घटनाओं पर किताब लिख रही है।

हिमानी इस फिल्म रानी बनी हैं जो मर चुकी है। वह रानी लड़की को अपनी स्टोरी सुनाती है। राजधानी के रिजॉर्ट में 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की शूटिंग भी हुई थी।


इन दिनों हिमानी ने सीरियल्स से छुट्टी ली हुई है। अब वह अपने पिताजी की लिखी कहानियों पर फिल्म बनाने में
जुटी हुई हैं। इसलिए कुछ समय बाद वह सीरियल में लौटेंगी।

इन सुपरहिट फिल्मों में किया है काम
हम आपके हैं कौन, अंजाम, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेस, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, मैं प्रेम की दीवानी हूं, जिस देश में गंगा रहता है, वास्तव आदि।

इन सीरियल में किया है काम
कसौटी जिंदगी की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, चांदनी, डॉलर बहू, जोश, एक लड़की अंजानी सी, घर एक सपना, इंडिया कॉलिंग, बात हमारी पक्की है, हमराही आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed