{"_id":"5cfb2a38de13b291a1b5e92d1aeb6f1f","slug":"hemant-pandey-wants-to-join-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पिता ने कहा, राजनीति अच्छे लोगों के लिए नहीं है'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'पिता ने कहा, राजनीति अच्छे लोगों के लिए नहीं है'
अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Mar 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल से चर्चा में आए अभिनेता हेमंत पांडे को चुनाव लड़ने के लिए अपने पिता की आज्ञा का इंतजार है। वह कहते हैं कि राजनीतिक दल तो टिकट दे देंगे, लेकिन पिता दुर्गा दत्त पांडे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीति अच्छे लोगों के लिए नहीं है।
विज्ञापन
पिता की इच्छा नहीं
सोमवार को यहां एक मुलाकात में हेमंत पांडे ने कहा कि अभी कोई भी पिता अपने बेटे को राजनीति में भेजे जाने की इच्छा नहीं रखता।
यही उनके पिता भी चाहते हैं। कहा कि अब तक चुनाव लड़ने के संबंध में उनकी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी के नेताओं से मुलाकात हो चुकी है। मंगलवार को वह देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
हेमंत पांडे साफ तौर पर कहते हैं कि पहाड़ पर चुनाव का मुद्दा जल, जंगल, जमीन ही होना चाहिए। पहाड़ों से निकला पानी पूरे देश की प्यास बुझा रहा है। बावजूद इसके पहाड़ के लोग ही सबसे ज्यादा पानी का संकट झेल रहे हैं।
विज्ञापन
किसी भी हद तक जाना चाहिए
एक फिल्मी कलाकार को राजनीति में आने की जरूरत क्यों पड़ी, इसके जवाब में हेमंत ने कहा कि लोगों को अपने हक की प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जाना चाहिए।
राज्य बनने के बाद भी पहाड़ों के गांवों की तकदीर नहीं बदली है। यहां लोग अभावों में जी रहे हैं। गांवों से पलायन हो रहा है। ऐसे में हर किसी के चेहरे पर निराशा का भाव है।
वह कहते हैं कि यदि राजनीति में आने का मौका मिला तो निराश लोगों के चेहरों पर खुशियां लौटाने का प्रयास करेंगे।
पांडे ने कहा कि दिल्ली के लोग 700 लीटर पानी प्राप्त कर सकते हैं तो उत्तराखंड में तो हर बच्चे को इतना पानी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सिस्टम को बदलने की जरूरत है। पर्याप्त पानी होने के बावजूद गर्मियों में हाहाकार की नौबत क्यों आती है, इसका पता लगाया जाना चाहिए।