{"_id":"40a1a927592db3900a1bb3ec0c8dba40","slug":"gs-bali-statement-on-road-accident-survey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाएं रोकने को यूके की एजेंसी ने किया सर्वे : बाली","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
सड़क दुर्घटनाएं रोकने को यूके की एजेंसी ने किया सर्वे : बाली
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Sat, 16 Jan 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यूके की एक एजेंसी से सर्वेक्षण करवाया गया है। प्रदेश में ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें व्यापक सुधार किया जा रहा है। सर्वे में सामने आया है कि दुर्घटनाओं के मुख्य कारण बढ़ती आबादी, नशा, लापरवाही और ओवर स्पीड है। इसीलिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए परिवहन नीति का निर्माण भी किया गया है। इसके तहत प्रदेश में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर आराम स्थल निर्मित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां इलेक्ट्रिक बसों के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है। बाली ने कहा कि नशे के खिलाफ और सुरक्षित यातायात नियमों की पालना के लिए फरवरी में नगरोटा बगवां कॉलेज से टांडा मेडिकल कॉलेज तक मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धर्मशाला संजय धीमान, एसडीएम कांगड़ा देबा श्वेता बनिक, आरटीए सदस्य संजय चौधरी, बीओडी एचआरटीसी मान सिंह और मनोज मेहता आदि मौजूद रहे।