फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girl commits suicide by consuming poison after troubled by unrequited love

एकतरफा प्यार: युवती ने परेशान होकर खाया जहर, फोन नहीं उठाने पर युवक पहुंच जाता था घर

Tue, 13 Feb 2024 05:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 Feb 2024 05:30 PM IST
सार

कोरबा में एक तरफा प्यार से परेशान होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक आए दिन फोन करके युवती को परेशान किया करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
girl commits suicide by consuming poison after troubled by unrequited love
demo pic

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र में एक तरफा प्यार से परेशान होकर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती प्यार नहीं करती थी। इसके बाद भी युवती और उसके घरवालों को फोन कर युवक परेशान करता था। इतना ही नहीं युवती जब फोन नहीं उठाती तो युवक उसके घर के बाहर तक पहुंच जाता था। जब युवक ने सारी हदें पार कर दीं, तब युवती ने अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन


उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को भी दी। परिजनों ने युवक को समझाया भी। इसके बाद भी वो अपने हरकतों से बाज नहीं आता था। युवती को जब युवक ने फिर से फोन किया, तब युवती ने परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालात बिगड़ने पर उसे परिजन जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परजनों का बयान दर्ज किया गया है। पतोरा निवासी बिट्टू श्रीवास नाम के युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। युवक आए दिन युवती को परेशान किया करता था। इसके चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed