{"_id":"97e96690e6a15ff0d2b1b65cba841e63","slug":"gic-to-solve-performance-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी की समस्याएं हल करने को प्रदर्शन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जीआईसी की समस्याएं हल करने को प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी पुलहिंडोला में शिक्षकों की तैनाती किए जाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अभिभावकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। शिक्षक अभिभावक संघ के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे अभिभावकों का कहना था कि स्कूल में इंटरमीडिएट में कृषि और विज्ञान विषय के शिक्षकों के पद सृजित हैं, लेकिन उनमें तैनाती नहीं होने से यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीटीए अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने शिक्षा भवन के बाहर प्रदर्शन करने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि विद्यालय में एक स्वच्छक कम चौकीदार होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। सात सालों से पीटीए की ओर से अस्थाई व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अब धनाभाव के कारण चौकीदार रख पाना मुमकिन नहीं हो रहा है। ज्ञापन में नया स्कूल भवन बनने तक पुराने भवन की मरम्मत किए जाने और खेल मैदान का निर्माण किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने अभिभावकों की मांगों से सहमति जताते हुए विद्यालयी शिक्षा निदेशक को शिक्षकों की नियुक्ति करने संबंधी मांग पत्र भेजने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेेंगे। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन