फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Four people of the same family fell ill after eating puttu in Ambikapur

Ambikapur News: पुटू खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार; उल्टी-दस्त के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

Mon, 03 Jul 2023 01:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 01:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मैनपाट विकासखंड के ग्राम परपटिया में रविवार रात जंगली पुटू के सेवन से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Four people of the same family fell ill after eating puttu in Ambikapur
परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मैनपाट विकासखंड के ग्राम परपटिया में रविवार रात जंगली पुटू के सेवन से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। इसके बाद उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपूर में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद पीड़ितों की हालत में सुधार हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पटपरिया निवासी एक माझी परिवार ने रविवार को जंगली पुटू की सब्जी का सेवन किया था। इसके कुछ देर बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त होने लगी। अचानक चार लोगों के  बीमार पड़ जाने की सूचना पर उन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों में कबरी मझवार (30), फूलमती (25), मनरूपा (10) और सुमारसाय (12) शामिल है। 
विज्ञापन


मैनपाट बीएमओ डा.आर. एस. पैकरा ने बताया कि उपचार के बाद चारों की हालत में सुधार हुआ है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। एहतियातन सभी को फिलहाल अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया है और उन्हें दवाएं भी दी जा रही हैं। संभवत: चारों ने जहरीला पुटू खा लिया था, जिसके कारण वह फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में पुटू 800 रुपये किलो
बारिश के मौसम में सरगुजा के जंगलों में पुटू बड़े पैमाने पर उगते हैं। यह आदिवासी अंचल सरगुजा में प्रिय भोजन भी है। बाजार में इसका शुरुआती भाव 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक होता है। इसके सेवन से लोगों के बीमार पड़ने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। जंगल में उगने वाले कुछ पुटू जहरीले भी हो सकते हैं। हालांकि गांव वालों को इसकी पहचान भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed