फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former CM Vasundhara Raje got angry after seeing the chaos of the airstrip in Jhalawar

Jhalawar: हवाई पट्टी की अव्यवस्थाएं देख नाराज हुईं पूर्व CM वसुंधरा राजे, कहा- यह क्या हाल बना रखा है

Sun, 30 Apr 2023 07:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 30 Apr 2023 07:19 PM IST
सार

जिला कलेक्टर से जब इस बारे में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सवाल किए, तो कलेक्टर ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें।

विज्ञापन
Former CM Vasundhara Raje got angry after seeing the chaos of the airstrip in Jhalawar
कलेक्टर को डांटते हुए वसुंधरा राजे। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को झालावाड़ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को देख कर नाराज हुईं। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर भारती दीक्षित से कहा कि ये क्या हाल बना रखा है इसका, कुछ करते क्यों नहीं ?

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार को सांचौर से झालावाड़ पहुंचीं, तो हेलीकॉप्टर से उतरते ही सीधे हवाई पट्टी के लाउंज पहुंची। यहां धूल जमी हुई थी। VIP लाउंज भी बेहद गंदा था। उसका गेट ही टूट कर अलग रखा था। यात्रियों के लिए बनी सुविधाएं भी खराब थी। उनके दरवाजे टूटे हुए थे। पैंट्री में भी धूल जमा थी। लाउंज के शीशे टूटे हुए थे। सभी एसी भी खराब थे। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। यह सब देख कर राजे बहुत नाराज हुईं। 

विज्ञापन

कलेक्टर ने PWD अधिकारियों को दिए निर्देश
जिला कलेक्टर से जब इस बारे में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सवाल किए, तो कलेक्टर ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर कई हवाई अड्डों से लंबा 3300 मीटर लम्बा रन वे बन रहा है। सिर्फ डामर की एक लेयर होना बाकी है। इसके बाद यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे। सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी बड़े से बड़े हवाई अड्डे के लिए 3300 मीटर का रन वे पर्याप्त है। जो यहां मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed