फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   five students going to appear for matric exam in Begusarai injured in road accident, condition of 3 critical

Bihar Board : जल्दी पहुंचने के फेर में मैट्रिक के पांच परीक्षार्थी हादसे का शिकार; तीन गंभीर, दो पहुंचा सेंटर

Thu, 15 Feb 2024 11:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Feb 2024 11:42 AM IST
सार

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
five students going to appear for matric exam in Begusarai injured in road accident, condition of 3 critical
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे पांच छात्र घायल हो गए। इनमें से तीन छात्रों की हालत गंभीर है। घटन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल के पास की है। बताया जा रहा है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के लभरचक्र से पांच छात्र चार पहिया वाहन से मैट्रिक एग्जाम देने के लिए बखरी जा रहे थे। परीक्षा केंद्र पर जल्दी पहुंचने के चक्कर में चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। कंकौल के पास तेज रफ्तार टैंकलॉरी (ट्रक) ने गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैंकलॉरी का ड्राइवर फरार हाे गया।

विज्ञापन


दो छात्र को परीक्षा केंद्र भेज दिया गया
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल भेजा। यहां दो छात्र की हालत कुछ हद तक ठीक होने के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया गया। वहीं तीन छात्रों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


तीन छात्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई
घायल छात्र की पहचान लभरचक रहने वाले मुन्ना कुमार, नितेश कुमार, अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रामदीरी हाई स्कूल का पांचो छात्र था। आज मैट्रिक परीक्षा देने के लिए बखरी सेंटर पर जा रहा था। तभी कंकौल के पास तेज रफ्तार टैंकलॉरी ने चार चक्का में जबरदस्त धक्का मार दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन छात्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिसमें दो छात्र मामूली रूप से घायल हुआ था। उसकी इलाज करवाकर फिर से एग्जाम दिलाने के लिए बखरी सेंटर भेजा  दियागया। फिलहाल इस घटना के बाद मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed