{"_id":"3b6be98900de427225cc9649b23907c8","slug":"extraordinri-movie-shoot-started-in-chandigarh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी दो लाइफ हैं और दोनों में आनंद है'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'मेरी दो लाइफ हैं और दोनों में आनंद है'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलात्मक फिल्में हों या फिर कामर्शियल, राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त बांग अभिनेत्री रितपर्णा सेनगुप्ता का सेलेक्शन द बेस्ट होता है। यही कारण है कि उनके शो केस में अब तक कैरियर में कई राष्ट्रीय और दो दर्जन से ज्यादा अवार्ड सज चुके हैं।
विज्ञापन
कामर्शियल फिल्मों से ज्यादा उनको अच्छी लगती हैं वह स्क्रिप्ट जो कि दिल के करीब हों और समाज से जुड़ी हों। एक्ट्राआर्डिनारी रितुपर्णा सेनगुप्ता चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग के लिए मौजूद थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब फिल्मों का ट्रेंड बदल रहा है। चमेली, पान सिंह तोमर, विक्की डोनर जैसी सशक्त कहानियों की फिल्मों की प्रसिद्धि कामर्शियल फिल्मों से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
उसको लोग काफी पसंद करने लगे हैं। दहन में एक्ट के पहले उनको यह अंतर उतना नहीं मालूम था। जब दहन के लिए उनको राष्ट्रीय अवार्ड मिला तो लगा कि यह एक अलग सिनेमा है, जिसको पसंद करने वालों का एक वर्ग है। कामर्शियल सिनेमा इससे थोड़ा अलग है जिसमें प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को रिजल्ट की ज्यादा उम्मीद होती है।
उन्होंने कहा कि डू नाट डिस्टर्ब, बम बम भोले और मैं मेरी पत्नी और वो में काम किया तो थोड़ा अलग लगा। एक्सट्राआर्डिनारी भी ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
एक्सट्राआर्डिनारी में वह एक सशक्त भूमिका निभा रही हैं। इसमें उनकी भूमिका है तान्या की। तान्या एक एंबीशियस लड़की है और वह हार नहीं मानती है और हार को जीत में बदलने के लिए वह काम करती है जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता।
बैलेंस बनाना आता है
प्रोफेशनल जिंदगी हो या पर्सनल। दोनों में संतुलन कैसे करें यह रितुपर्णा सेनगुप्ता को खूब आता है। बंगाली सिनेमा में अपने सौंदर्य और अभिनय के दम पर राज करने वाली अब रितुपर्णा सेनगुप्ता बॉलीवुड और टॉलीवुड की टाप अभिनेत्रियों में से एक हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों ही लाइफ अलग हैं और दोनों का आनंद है। जब खाली होती हैं तो किताबें पढ़ती हैं। अब वह फेवरेट आथर खालिद होसैनी की किताब एंड द माउंटेंन एकोड पर ध्यान केंद्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 अच्छा रहा और वर्ष 2014 भी शानदार रहेगा।
संजय नाग की फिल्म पारअपार में काम कर रही हैं जिसमें एक अलग कहानी मिलेगी। रितुपर्णा ने कहा कि उनको मुक्तोधारा में निभाया गया किरदार बेहद पसंद आया। इसके अतिरिक्त वह आशीष विद्यार्थी के संग टेलीफोन, तेरे आने से में परब कोहली के संग हैं।
अब वेट्रेस बनी एक्टेस
वर्ल्ड होटल टारक्वायज में वेट्रेस का काम करने वाली रंजना शर्मा उस दिन को नहीं भूलती हैं जबकि उनको फिल्म एक्सट्राआर्डिनारी के लिए सेलेक्ट किया गया।
वह वेट्रेस हैं और इस फिल्म में भी वेट्रेस की भूमिका में दिखाई देंगी। रंजना हिमाचल की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां रामपुर में रेस्टोरेंट चलाती हैं। उन्होंने कहा कि सुनंदा मित्रा और होटल के मालिक ने उनकी तमन्ना पूरी कर दी।