फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Expressed outrage at the actions of harassment

उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोष जताया

Sun, 22 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 22 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Expressed outrage at the actions of harassment

सहायक वन कर्मचारी संघ और वन वीट अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक में कर्मचारियों के प्रति उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोष जताया गया। बची सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और बृजमोहन टम्टा के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने निरीक्षण अधिकारियों की ओर से तकनीकी सहयोग न देकर कर्मचारियों के उत्पीड़न की कार्रवाई पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही स्थानांतरण नीति के विपरीत मनमाने तबादले किए जाने, फायर सीजन के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं होने और देवीधुरा रेंज में वन निगम की अनियमितता के प्रकरण में वन कर्मचारियों के खिलाफ वन प्रभाग स्तर पर कार्रवाई किए जाने का विरोध किया गया।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने कई वर्षों से वर्दी सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एक माह के भीतर वर्दी न मिलने पर वर्दी के बहिष्कार की चेतावनी दी गई। साथ ही सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। बैठक में पीएस बोहरा, नंदकिशोर पंत, रमेश जोशी, सीएस महर, रामदत्त मठपाल, कैलाश चंद्र राय, रामलाल, उत्तम नाथ, महेश जोशी, जसौद बिष्ट आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed