{"_id":"5d935df48ebc3e0152559dfe","slug":"drug-worth-rs-2-5-crore-recovered-from-dcm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसटीएफ ने डीसीएम से ढाई करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ पकड़ा, बरेली में होनी थी सप्लाई","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
यूपी: एसटीएफ ने डीसीएम से ढाई करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ पकड़ा, बरेली में होनी थी सप्लाई
Tue, 01 Oct 2019 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
हरदोई से बरामद नशीला पदार्थ
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में एसटीएफ लखनऊ, देहात कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार रात डीसीएम से 25 क्विंटल डोडा (नशीला पदार्थ) बरामद किया है। एसपी ने बताया कि इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये है। पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली में माल की सप्लाई लेने वाले दो लोगों के नाम भी आरोपी ने बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मंगलवार को देहात कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ के एसआई विनोद सिंह को सूचना मिली कि डीसीएम में भारी मात्रा में डोडा बोरियों में भरकर बरेली भेजा जा रहा है।

Trending Videos
इस पर जिले की सर्विलांस टीम के प्रभारी राकेश उपाध्याय और एसआई वीके सिंह की टीम सक्रिय हो गई। डीसीएम की लोकेशन देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात पौने 12 बजे नानकगंज तिराहे के पास मिली। सीओ सिटी विजय कुमार राना के नेतृत्व में नानकगंज तिराहे के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी गई।
लखनऊ से आ रही डीसीएम को रोककर जांच की गई तो उसमें 133 बोरियों में भरा डोडा मिला। डीसीएम चालक ने अपना नाम मतिउल्ला पुत्र इमामउल्ला निवासी फकरपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली बताया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
डीसीएम चालक ने बताया कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर से रांची सप्लाई लेकर गया था। उधर से माल न मिलने पर एक व्यक्ति ने बोरियों में भरा माल डीसीएम में लदवा दिया। बताया कि ये माल बरेली के फरीदपुर में अनीस और अकरम को लेना था। एसपी ने बताया कि अनीस और अकरम की तलाश की जा रही है।