{"_id":"5e9396c5fdaf7d1729ea386cae92b8af","slug":"dr-seema-became-the-first-female-cardiac-surgeon-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की पहली महिला कार्डियक सर्जन बनी डॉ. सीमा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
हिमाचल की पहली महिला कार्डियक सर्जन बनी डॉ. सीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jun 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी से पढ़ाई करने वाली डा. सीमा पंवर हिमाचल प्रदेश की पहली महिला कार्डियक सर्जन बन गई है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज से तीन साल की पोस्ट ग्रेजुऐशन डिग्री (एम एस ) करने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ से तीन साल तक सफलता पूर्वक एमसीएच कर सूबे का नाम रोशन किया।
कार्डियो थोरेसिक बेस्कुलर सर्जरी( सीटीवीएस) महकमे में सर्जन के तौर पर सेवाएं देगी। उनका मकसद है कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें और समय से उन्हें ईलाज मुहैया करवाए।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में डा. सीमा पंवर ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश में आर्थिक तौर पर कमजोर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का है जो पैसे के अभाव में अपना इलाज करवाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में ही सेवाएं देंगी डॉ. सीमा
वह हिमाचल में ही अपनी सेवाएं देगी। डा. सीमा के पति शिमला शहर के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर हैं। उन्होंने डा. सीमा को कार्डियो सर्जन बनने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि डा. सीमा हमेशा दीन दुखियों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगी। काफी मेहनत से डा. सीमा ने यह मुकाम हासिल किया है।