पुखरायां रेल हादसा: लावारिस लाशों का होगा डीएनए टेस्ट
बता दें लावारिस शवों को एक सप्ताह तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान कोई वारिस अगर सामने आया तो ठीक शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे वर्ना नियमानुसार उनका दाह-संस्कार कराया जाएगा। कमिश्नर ने रेलवे महाप्रबंधक से लावारिस व्यक्तियों के नाम, पते भी मांगे हैं।
सबकी फोटो सुरक्षित रखने को कहा है। कमिश्नर ने कहा कि यूपी सरकार ने 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। सबको जल्द ही 50-50 हजार रुपये की पहली किश्त उपलब्ध कराई जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि राहत-बचाव में मदद करने वाले सभी व्यक्तियों, स्वयं सहायता समूहों और संगठनों को 26 जनवरी तक सम्मानित किया जाएगा। कानपुर के लोगों ने सेवाभाव की मिसाल पेश की है।