{"_id":"5c129b3e42c7925d6c535e67","slug":"dm-honored-the-families-of-the-martyrs-at-the-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में शहीदों के परिजनों को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
समारोह में शहीदों के परिजनों को डीएम ने किया सम्मानित
mahoba
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सभागार में सैनिक परंपरा के अनुसार भूतपूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। साल 1995 के बाद यह कार्यक्रम जिले में दूसरी बार हुआ। जिसमें जिलाधिकारी सहदेव ने कहा कि देश सेवा कर रहे सैनिकों की वजह से ही हम लोग सुरक्षित हैं।
कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि एक सैनिक अपनी पूरी जवानी देश सेवा में समर्पित कर देता है, इसलिए हम सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है कि हम अपने अपने कार्यक्षेत्र में पूर्व सैनिक एवं उनके निराश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं का ईमानदारी से लाभ दिलाएं। ओआईसी ईसीएचएस लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए सरकार द्वारा संचालित हेल्थ स्कीम की जानकारी दी गई। बताया कि भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित अपना-अपना मेडिकल कार्ड अवश्य बनवा लें।
उन्होंने बताया कि चित्रकूट धाम मंडल के चारों जनपदों में कुल 19 हजार भूतपूर्व सैनिक हैं जबकि कैशलेस इलाज के लिए मात्र 802 का ही रजिस्ट्रेशन हुआ हैै। इस दौरान डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की शिकायतों को सुनते हुए प्राथमिकता से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डीएम ने भीतरकोट मनियादेव के द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सिपाही स्व. गुल्लू खां की पत्नी अकला बेगम, ग्राम पचपहरा के कारगिल युद्ध में शहीद हुए जगदीश प्रसाद यादव की माता तुलसारानी, पनवाड़ी के पायनियर वंशीधर एवं सूबेदार करीम बक्स को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।