{"_id":"946072fafc1a69e92a878521d3eb9932","slug":"dm-has-adopted-the-village-lchiyamu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम ने लछियामऊ गांव को लिया गोद","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
डीएम ने लछियामऊ गांव को लिया गोद
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के दौरान डीएम माला श्रीवास्तव ने गांव ंमें 50 बच्चों को कुपोषण की श्रेणी में पाया। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में बजन नापने की मशीन भी खराब मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त मशीन तत्काल बदलवाकर सही मशीन का इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं चौपाल में डीएम ने गर्भवती महिलाओं, धात्रियों व बच्चों को पोषाहार की जानकारी दी। उन्होंने राज्य पोषण मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना प्रदेश सरकार ने कुपोषण के खिलाफ शुुरू की है। इसके तहत जनपद में भी एचडीडब्लू 2967 प्रजाति के गेहूं उत्पादन किया जाएगा। इसका उत्पादन करने वाले किसानों को 4500 रूपये प्रति हेक्टेअर बीज, कीटनाशक आदि में अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनकेएस यादव से एएनएम व आशा बहुओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से बचाए जाने के निर्देश दिए। वहीं डीपीओ आभा सिंह को भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ संयुक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले में उपलब्ध स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति के बजट से ग्राम पंचायत स्तर पर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी डीएम ने बीडीओ व एडीओ पंचायत को सौंपी है। इस मौके पर सीडीओ शिवराज यादव, डीडी कृषि डा.बनारसी यादव, पीडी अजय प्रकाश सहित ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन