फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diploma pharmacists protested by black band

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Wed, 05 Dec 2018 10:54 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 05 Dec 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Diploma pharmacists protested by black band
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते फर्मासिस्ट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महोबा। बुधवार को जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।  मांगे पूरी न होने पर 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर लंबे समय से कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य नीति के अंतर्गत संक्षिप्त प्रशिक्षण के बाद उपकेंद्रों पर तैनाती का प्रावधान है। एसोसिएशन के मंत्री अतुल कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी तक केंद्र के समान पेशेंट केयर एलाउंस स्वीकृत नहीं है। अनेक समझौतों के बाद संवर्ग के उच्च पदों का सृजन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते ट्रामा सेंटर में पद स्वीकृत किए जाने की मांग की। ऐलान किया कि छह व सात दिसंबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान रामकिशोर, श्यामकरन, पंकज सचान सहित तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed