फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deepakkar's made civil judge

दीपांकर बने सिविल जज

Sat, 14 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sat, 14 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deepakkar's made civil judge
दीपांकर यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर निवासी दीपांकर यादव ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज) में 138 वीं रैंक पाई है। दीपांकर की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। दीपांकर ने यह सफलता दूसरी बार में हासिल की है। दीपांकर वर्तमान में इंडियन आयल कार्पोरेशन पटना में लॉ आफीसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से अजीतमल के रहने वाले सुरेश कुमार यादव लखनऊ में एलआईयू विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। सुरेश के इकलौते पुत्र दीपांकर ने 2012 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद से ही दीपांकर पीसीएस (जे) के तैयारी में लग गए। इसी दौरान उनका चयन इंडियन आयल कार्पोरेशन में ला आफीसर के पद पर हो गया। मगर उन्होंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी। इस बार 138 वीं रैंक आई। रिजल्ट आने पर परिवार का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब यह सूचना पैतृक घर पर आई तो परिजन व रिश्तेदारों तथा शुभचिंतको ने दीपांकर को फोन करके बधाई दी।
विज्ञापन
दीपांकर ने फोेन पर बताया कि अगर कड़ी मेहनत और लगातार अध्ययन जारी रखा जाए तो कोई भी परीक्षा निकालना मुश्किल नहीं है। उन्होंने बताया कि वह इसका श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। जिन्होंने हमेशा हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने की ललक पैदा की। वह नौकरी करने के दौरान भी चार से पांच घंटे पढ़ाई करते थे। जिसके लिए उन्होंने उसका टाइम टेबिल भी तय कर रखा था। उनके चयन पर नगर के राम चंद्र सेंगर, रविकांत, डा. विजय यादव, सुनील मिश्रा, ब्रजेश यादव, डा. आशुतोष मिश्रा, रजनी कांत शुक्ला आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed