फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of foreign woman found from house in Tilak Nagar

Delhi: तिलक नगर में मकान से मिला विदेशी महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं, बीमारी से मौत होने की आशंका

Sun, 05 Feb 2023 08:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Feb 2023 08:28 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त नाइजीरिया की रहने वाली एलिजा ओकॉन के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 30 साल है। जांच में पता चला कि महिला सरताज सिंह के घर में बतौर किराएदार रहती थी।

विज्ञापन
Dead body of foreign woman found from house in Tilak Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

तिलक नगर इलाके में एक घर से विदेशी महिला का शव मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला यहां किराए पर रहती थी और कुछ दिन से बीमार थी। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि संतगढ़ इलाके में एक विदेशी महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई। बिस्तर पर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त नाइजीरिया की रहने वाली एलिजा ओकॉन के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 30 साल है। जांच में पता चला कि महिला सरताज सिंह के घर में बतौर किराएदार रहती थी। पूछताछ में पता चला कि महिला कुछ दिन से बीमार थी। वह घर में ही रहती थी।


आशंका है कि बीमारी की वजह से ही महिला की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने उसके परिचितों के माध्यम से नाइजीरिया में रहने वाले उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed