{"_id":"59c2ada44f1c1b1e688b59a5","slug":"dcm-raises-student-injured-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने छात्र को रौंदा, चाचा घायल ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
डीसीएम ने छात्र को रौंदा, चाचा घायल
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
छात्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में बुधवार को डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क पर गिर पड़े। डीसीएम का पहिया भतीजे के ऊपर से निकल गया, इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अहिबरन सिंह अपने भतीजे धीरज (17) पुत्र अमोल सिंह को एरवाकटरा कोचिंग छोड़ने बाइक से जा रहा था। धीरज कस्बे के लोहिया इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। एरवाकटरा में पीछे से डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चाचा भतीजे सड़क पर जा गिरे। बाइक पर पीछे बैठे भतीजे धीरज को डीसीएम रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद लोग दौड़े तो चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।
लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां धीरज की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजन सैफई ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही धीरज ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल था। वह कई बार बेहोश हुई तो महिलाओं ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन