फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Container reflex on highway, one killed, 15 wounded

हाईवे पर कंटेनर पलटा, एक की मौत, 15 घायल

Wed, 20 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Wed, 20 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Container reflex on highway, one killed, 15 wounded
कंटेनर को उठाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर- आगरा हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम कमानी टूटने से भूसे लदा कंटेनर पलट गया। उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर पांच को सैफई रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
जनपद जालौन के कस्बा सिरसा कलार से भूसा लादकर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे कंटेनर आगरा जा रहा था। वह कानपुर- आगरा हाईवे पर औरैया शहर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव के पास पहुंचा था कि कमानी टूट गई और पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भूसे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कंटेनर के ऊपर भूसे पर बैठे इटावा जिले के
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी निवासी गुड्डू कठेरिया (24) की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों बादशाह (25), गोविंद (30), संतोष (28), मुकेश (22), रविंद्र (27), सुशील कुमार (34), अरविंद (32), डोरीलाल (55), प्रवीण (20), बाबी (18), शिवदीन (20), अजीत (22), वीर सिंह (23), श्याम बाबू (27) व प्रवेश (18) आदि को अजीतमल सीएचसी पहुंचाया। यहां से बादशाह, गोविंद, संतोष, मुकेश व रविंद्र को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हाईवे पर एक लेन जाम हो गई। वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed