{"_id":"beda40feed66fc80bcf309359e48a177","slug":"congress-wins-bdc-nagrota-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी नगरोटा बगवां पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बीडीसी नगरोटा बगवां पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां पंचायत समिति पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है। खंड विकास कार्यालय के समिति हाल में वीरवार को शपथ ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सदस्यों में आम सहमति न बन पाने के कारण मतदान का सहारा लिया। इसमें 21 में से 15 मत हासिल करके कांग्रेस समर्थित लूहना वार्ड की निशा देवी ने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित मुहालकड़ चाहड़ी वार्ड के कपूर चंद 21 में से 16 मत लेकर उपाध्यक्ष बने। इससे पूर्व चुनाव अधिकारी तहसीलदार नरेश शर्मा ने बीडीओ रति राम की उपस्थिति में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से निशा देवी और पटियालकड़ वार्ड की भाजपा समर्थित मीरा देवी का नाम प्रस्तावित हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित कपूर चंद और भाजपा समर्थित कबाड़ी वार्ड के सुरिंद्र कुमार के नाम प्रस्तावित किए गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व हटवास स्थित ओबीसी भवन में एकत्रित कांग्रेस समर्थित सदस्यों को एक साथ खंड विकास कार्यालय लाया गया जबकि भाजपा समर्थित सदस्य भी एक साथ पहुंचे। इस दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली बीडीओ कार्यालय के समीप आईपीएच के विश्राम गृह में उपस्थित रहे। मंत्री बाली ने सभी सदस्यों को अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और विकास कार्यों में पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता देने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए हुई क्रास वोटिंग
कांग्रेस ने बुधवार को 21 में से 18 सदस्य उनके साथ होने का दावा किया था। लेकिन चुनाव में उनके साथ 16 सदस्य रह गए थे। इनमें से भी मतदान के समय प्रधान पद के लिए एक और सदस्य ने भाजपा समर्थित सदस्य के पक्ष में वोट डालकर कांग्रेस को अचंभित कर दिया।