कांग्रेस सत्ता में आते ही लागू करेगी मिग योजना, इंदिरा का सपना होगा साकार: किमटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में किमटा ने कहा कि लोस चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है तो तुरंत मिनिमम इनकम ग्रांटी (एमआईजी) योजना लागू की जाएगी।
योजना लागू कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के 1971 के देश में गरीबी मिटाओ सपने को साकार किया जाएगा। कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से जनता से कई वायदे किए थे, परंतु सत्ता पर आने के बाद हर वर्ग के साथ धोखा किया गया।
केंद्र और प्रदेश सरकार ने किए झूठे वायदे
पन्ना प्रमुख सम्मेलन लोगों की आंखों में धूल झोंकना मात्र है। वोटर लिस्ट के पन्नों में कांग्रेस के वोटर भी शामिल हैं। किसानों और व्यापारियों को ठगा गया। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। जनता भाजपा को चुनाव में करारा जवाब देगी।
किमटा ने भाजपा की केंद्र और जयराम सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को झूठ बोलकर ठगा है। जो वादे लोगों से किए थे, उन्हें आज दिन तक पूरा नहीं किया। कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जिसे इन दोनों सरकारों ने ठगा न हो।
चार फरवरी को होगी टिकट के लिए आए आवेदनों की छंटनी
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि चारों लोकसभा सीटों के लिए 31 जनवरी तक टिकट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 4 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में होगी।
इसमें प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रहेंगी। समिति आवेदनों की छंटनी करेगी। इसके बाद प्रत्येक लोकसभा सीट से दो या तीन आवेदनों का पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा। दो सप्ताह बाद हाईकमान इस पर फैसला लेगा।