फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress president removed before election

निकाय चुनाव से पहले हटाए गए कांग्रेस अध्यक्ष

Sat, 04 Nov 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress president removed before election
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह। - फोटो : amar ujala
निकाय चुनाव होने से पहले ही शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के पत्र से जिले की कांग्रेस में खलबली मचा दी। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने राजीव कुमार सिंह लोध को बिना कोई जानकारी दिए हरदोई लोकसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस का दायित्व संभाल रहे आशीष कुमार सिंह को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन


 करीब एक साल पहले जिला कमेटी में प्रवक्ता व महामंत्री रहे राजीव कुमार सिंह लोध को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया था। इसके बाद उन्होंने उसे बखूबी निभाया लेकिन उनके पद पर रहने केे बाद से दूसरे गुट में बगावत के स्वर फूट गए। इसके चलते समय समय पर दूसरे गुट का विरोध सामने आता रहा है।
विज्ञापन


इधर कुछ माह पूर्व जिले में जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर नियुक्त किए गए जिला प्रभारी अशोक ने भी प्रदेश कमेटी में जिले से भावी अध्यक्षों के  नामाें के विकल्पों की फाइल रखी थी। इसके बाद जिला प्रभारी ने यह भी दावा किया था कि निकाय चुनाव से पूर्व जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन निकाय चुनाव शुरू हो चुका है और प्रत्याशी भी घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का पत्र जिसमें आशीष कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है ने जिले की कांग्रेस में हलचल मचा दी है। बहरहाल भेजे गए पत्र में उन्हें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीष ने वर्ष 2002 में राजकीय इंटर कालेज में छात्र संघ चुनावों से कदम रखा।

वह वर्ष 2004 में एनएसयूआई के अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 2008 तक एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे। इसके बाद एक साल तक वह जिला कमेटी में महासचिव रहे। फिर उन्हे हरदोई लोकसभा क्षेत्र युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया। हालांकि निर्वतमान अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह लोध ने कहा कि उन्हें इस बावत कोई जानकारी ही नहीं दी गई है।


शुक्रवार को ही प्रदेश कमेटी कार्यालय में टिकट को लेकर प्रदेश कमेटी के सदस्यों से कहासुनी हुई थी। जिसके दूसरे दिन ही प्रदेश अध्यक्ष का पत्र जारी होना सीधे तौर पर इसी प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। बताया यह भी गया कि प्रदेश कमेटी की ओर से सिर्फ अध्यक्ष को सिंबल लेने के लिए बुलाया गया था फिर पिहानी के अतिरिक्त अन्य निकायों के संभावित दावेदार कैसे पहुंच गए। इसको लेकर तत्काल निकाय चुनाव से उन्हें विरत करने के लिए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed