फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   cm virbhadra singh announcement at jwalamukhi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र ने ज्वालामुखी में लगाई घोषणाओं की झड़ी

Thu, 21 Jan 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Thu, 21 Jan 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh announcement at jwalamukhi.

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों को कई तोहफे दिए। मंच से सीएम ने ज्वालामुखी में तहसील कल्याण कार्यालय और उप रोजगार केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने घलोर स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व घलोर में पशु अस्पताल खोलने की घोषणा की।

विज्ञापन


हिरण पंचायत और ग्राम पंचायत कटहोग के डोल में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की बात कही। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला देहरियां, फकलोह और लोअर घलोर को उच्च विद्यालय, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घहलियां, धनोट बस्ती, उम्मर और सकडयालू को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अधवानी, सिहोरपाईं, नजलां, ढाटी, सिहोरवाला और टिहरी में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्वालामुखी में खंड प्राथमिक शिक्षा कार्यालय और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को इलेक्ट्रिकल मंडल कार्यालय खोलने की व्यवहारिकता तलाशने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटियारा स्कूल में पुस्तकालय खोलने के निर्देश
कुटियारा में जनसभा के दौरान सीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में पुस्तकालय खोलने के निर्देश दिए। उपायुक्त कुटियारा में नाविकों के लिए केवट भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि को जारी करने के लिए कहा। उन्होंने विधायक संजय रतन को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने के लिए अतिरिक्त खंड के निर्माण संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा।

अपनी बेटी को पढ़ाऊंगा सरकारी स्कूल में : भारती
मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने कहा कि अधिकारियों और लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाहिए क्योंकि सरकारी स्कूलों का स्तर अनेक निजी स्कूलों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। उन्होंने कहा कि वह ताराहाल शिमला में पढ़ने वाली अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का निर्णय लेकर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।

इन भवनों का किया शिलान्यास
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में 95.36 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में 66 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन और 1.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संस्कृत महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर ज्वालामुखी मंदिर न्यास के बजट का उपयोग किया गया है।

- ज्वलामुखी में 3.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुस्तक विक्रय डिपो एवं शिक्षक होली-डे होम की आधारशिला रखी।
- ज्वालामुखी में ही 1.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मातृ सदन की आधारशिला रखी।
- 1.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी।
- पांच करोड़ रुपये की लागत से चौकाथ-भटोली उठाऊ पेयजल योजना के स्तरोन्नयन की आधारशिला रखी। इस योजना से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की 13 गांवों और 83 बस्तियों की 8000 से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होंगी।
- मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी परियोजना का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed