{"_id":"606f3d429e7bc7077c6f0e1b1ea98afa","slug":"cm-announce-phc-for-deyol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ में सीएम ने किया ऐलान, दियोल में खुलेगी पीएचसी ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बैजनाथ में सीएम ने किया ऐलान, दियोल में खुलेगी पीएचसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि दियोल गांव में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोला जाएगा। ऐतिहासिक शिव मंदिर की पहाड़ी पर हो रहे भूमि कटाव पर रोक के लिए वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के एस्टीमेट के अनुसार राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एक करोड़ 31 लाख 78 हजार रुपये से अवैरी घोडपीठ सड़क पर तैयार पुल का उद्घाटन और तीन करोड़ 18 लाख रुपये से बनने वाली कुकैना नौरी तरेहल मार्ग का भूमि पूजन करने के बाद स्थानीय मेला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक किशोरी लाल के आग्रह पर उन्होंने यह घोषणाएं की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के गठन से लोगों को शहरों की तर्ज पर सुविधा मिलेगी। प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि उपमंडलीय चिकित्सालय में सर्जिकल और अधिक सुविधाएं देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
चढियार में एक करोड़ की वल्ल जमरेला और छेक सिंबल उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रावमापा स्कूल चढियार का नामकरण स्वर्गीय बख्शी प्रताप सिंह कैरों के नाम से होगा। कैरों के पैतृक गांव ठेहड़ के लिए पक्के मार्ग का निर्माण जल्द करवाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम अश्वनी सूद, डीएसपी पूर्ण चंद, तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर, बीडीओ राजीव सूद, एक्सईएन बीएम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार कौड़ा, मुलख राज मेहता, प्रेम नाथ, चेतक कंवर, मिलाप राणा, कुलविंद्र राणा, विलायती राणा, सुख राम ठाकुर, होंसर राम और प्रताप राणा आदि उपस्थित रहे।
40 लाख से क्या कार्य हुए?
ऐतिहासिक शिव मंदिर को भूमि कटाव से हो रहे नुकसान के लिए पूर्व में जारी 40 लाख रुपये की राशी से हुए कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उस धनराशि से क्या कार्य हुआ। इसका पोस्टमार्टम करने की आवश्यकता है।