फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   cheating in panchayat election at nurpur

मतगणना में धांधली करने का आरोप, ज्ञापन सौंपा

Tue, 19 Jan 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 19 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
cheating in panchayat election at nurpur

नूरपुर उपमंडल के अंतर्गत पंचायत इंदपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी जयपाल ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। मंगलवार को शिकायतकर्ता जयपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समें उसने हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में मतगणना के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर धांधली करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जयपाल ने कहा कि वह मतगणना के दौरान भारी मतों से चुनाव जीत रहे थे, लेकिन उसी दौरान पंचायत चौकीदार मतपेटी को बाहर ले गया और उसे सुनियोजित ढंग से चुनाव हरवा दिया गया। यहां तक कि उनके पोलिंग एजेंट को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। जयपाल का आरोप है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने विधायक के प्रभाव में आकर उसे हरवाया है।
विज्ञापन


इसके चलते उसने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है। एसडीएम राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि इस मामले में शिकायत पत्र मिला है। इसमें निर्वाचित पंचायत प्रधान को कम वोट मिलने की दलील दी गई है। उन्होंने साफ किया कि इस मामले की छानबीन की जाएगी तथा फरवरी माह में केस की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed