9682 रुपये अधिक वसूलने का आरोप
ललितपुर। एक उपभोक्ता ने वाहन एजेंसी संचालक पर स्कूटर का 9,682 रुपया अधिक वसूलने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
सावरकर चौक निवासी अय्यूब का कहना है कि बीती 13 अप्रैल को उसने एक एजेंसी से स्कूटर खरीदा था, जिसका 64,000 हजार रुपए अदा करके डिलेवरी चालान प्राप्त कर लिया। पक्का बिल मांगने पर एजेंसी संचालक ने उसे टरका दिया। इसके बाद उसने इंटरनेट पर स्कूटर की वास्तविक कीमत निकालकर देखी तो 49,522 रुपए थी। इस तरह एजेंसी संचालक ने धोखाधड़ी करके उससे 9,682 रुपए अधिक वसूल लिए, जिसका उलाहना देने पर उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।