फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   bsnl launch new call rate pack.

बीएसएनएल ने मोबाइल दरों में दी 80 प्रतिशत तक छूट

Thu, 21 Jan 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 21 Jan 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
bsnl launch new call rate pack.

 इससे उपभोक्ताओं को अब किफायती मोबाइल सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल ने पहले यह छूट नए उपभोक्ताओं के लिए जारी की थी। लेकिन, अब सभी उपभोक्ता स्पेशल टैरिफ वाउचर के माध्यम से मोबाइल दरों में 80 प्रतिशत तक की छूट का लाभ पा सकेंगे।

विज्ञापन


इसमें एक उपभोक्ता मात्र 10 पैसे में भी एक मिनट तक कॉल कर पाएगा। 88 रुपये के वाउचर में उपभोक्ता 60 दिन की वैधता के साथ 10 पैसे प्रति मिनट की दर से अपने नेटवर्क में एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी, जबकि अन्य नेटवर्क पर यही दर 30 पैसे प्रति मिनट की होगी। इसी प्रकार प्रति सेकेंड प्लान के तहत एसटीवी-42 के वाउचर के माध्यम से उपभोक्ता 21 दिन की वैधता में अपने नेटवर्क पर 1 पैसा प्रति 3 सेकेंड और अन्य नेटवर्क पर 2 पैसा प्रति 3 सेकेंड की दर से सुविधा प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन


बीएसएनएल धर्मशाला मंडल के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को जारी मोबाइल योजनाओं विशेषकर मोबाइल डाटा के बेहतर प्रयोग को लेकर शिक्षित करने का बीड़ा भी बीएसएनएल ने उठाया है। इसके लिए बीएसएनएल ने ‘ईच वन-टीच वन’ अभियान की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत बीएसएनएल के सैकड़ों कर्मचारी और प्रत्येक ग्राहक सेवा केंद्र अपने स्तर पर उपभोक्ताओं को जहां डाटा प्रयोग के प्रति शिविरों के माध्यम से जागरूक करेंगे। वहीं घर कार्यालय और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जनसंपर्क के माध्यम से बीएसएनएल की लाभकारी योजनाएं और स्मार्ट फोन की सेटिंग बारे भी जरूरी जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed