फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Broke lock of the businessman's house, cash in cash with jewelery

व्यवसायी के घर का तोड़ा ताला, जेवरात समेत उड़ाई नकदी

Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Broke lock of the businessman's house, cash in cash with jewelery
- फोटो : SELF

धूमनगंज के प्रीतम नगर मोहल्ला निवासी एक व्यवसायी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रूपये की नकदी एवं कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी जब वापस लौटकर आया तब उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में आधा दर्जन चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। भुक्तभोगी की तहरीर पर मामला दर्ज करके पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन



फर्नीचर व्यवसायी कमलेश केसरवानी ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 24 अप्रैल की रात मैहर गए थे। वहां से दो दिन बाद वापस लौटे तब बाहर के दरवाजे का ताला कुंडा समेत टूटा हुआ था। अंदर पूरे घर का सामन बिखरा था। अंदर रखी आलमारियों के ताले तोड़कर उसका सारा सामान निकाल लिया गया था।
विज्ञापन


चोरों ने पूरे घर की तलाशी लेते हुए सभी कीमती सामन निकल लिए। कमलेश के मुताबिक एक लाख रूपये नकद के अलावा, कम्प्यूटर प्रिंटर, एलईडी टीवी, 20 साड़ियां, सोने-चांदी के करीब दो लाख के जेवर समेत मोबाइल फोन उड़ा ले गए। भुक्तभोगी की सूचना पर धूमनगंज पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वारदात अंजाम देते हुए छह बदमाश कैद हो गए। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के मुताबिक हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed