फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Two fraudsters arrested with a large quantity of fake stamps in Patna.bihar news

Bihar : पटना के बीच बाजार में छप रहे थे नकली स्टांप; पुलिस ने भारी मात्रा में स्टांप सहित दो जालसाजों को दबोचा

Wed, 28 Jun 2023 10:34 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 28 Jun 2023 10:34 AM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना के भीड़ भाड इलाके में नकली स्टांप छापे जा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में नकली स्टांप के साथ 2 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bihar : Two fraudsters arrested with a large quantity of fake stamps in Patna.bihar news
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के भीड़ भाड इलाके में नकली स्टांप छापे जा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला  पीरबहोर थाना क्षेत्र के भिखना पहाड़ी इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में नकली स्टांप के साथ 2 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में छपाई किए गए नकली स्टांप भी जप्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टता में जप्त किए गए स्टांप नकली प्रतीत हो रहे हैं।

विज्ञापन


प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में  वर्षों से हो रहा था गोरखधंधा 
पुलिस का कहना है कि भिखना पहाड़ी इलाके में एक प्रिंटिंग प्रेस में वर्षों से नकली स्टांप छापने का गैर कानूनी काम किया जा रहा था। इस बात की भनक किसी तरह दिल्ली पुलिस को लग गई। भनक लगते ही दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार की देर शाम पटना पहुंची और पीरबहोर थाने की टीम के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस धंधें में शामिल दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस से लाखों की संख्या में छपाई किए गए स्टांप भी जप्त किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने वहां से कई कागजात, स्टांप छापने के कलर बरामद किए हैं। पुलिस ने छानबीन के लिए नकली स्टांप के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों धंधेबाजों को अपने साथ दिल्ली ले गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


दिल्ली से खुला राज 
 दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में नकली स्टांप छापने वालों का पर्दाफाश किया था। इसी क्रम में पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को यह बताया था कि इस गोरखधंधे का जाल पटना से हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर पटना के कई इलाकों में छापेमारी किया। पुलिस की छापेमारी से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना है।इस संबंध में पीरबहोर थानाध्यक्ष का कहना है कि दिल्ली पुलिस और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नकली स्टांप छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फिलहाल दिल्ली पुलिस दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed