फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A 60-year-old man was shot and injured in Khagaria; video viral

Bihar News : खगड़िया में दिनदहाड़े कट्टा लेकर आया बदमाश, वार्ड मेंबर के पति को मार दी गोली; अब वीडियो वायरल

Sat, 26 Aug 2023 04:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Aug 2023 04:31 PM IST
सार

दिनदहाड़े एक बदमाश हाथ कट्टा लिए दिखा। कुछ देर तक उसका दूसरे शख्स से विवाद हुआ। देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया। हाथ में कट्टा लिया इस बदमाश ने दूसरे शख्स को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar News: A 60-year-old man was shot and injured in Khagaria; video viral
हाथ में हथियार लेकर लड़ने आया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिनदहाड़े एक बदमाश हाथ कट्टा लिए दिखा। कुछ देर तक उसका वार्ड मेंबर के पति से विवाद हुआ। देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया। इस बीच वार्ड मेंबर बीच-बचाव करती दिखीं। लेकिन, बदमाश ने उसकी एक न सुनी। देखते ही देखते बदमाश ने वार्ड मेंबर के पति को गोली मार दी। गोली लगते ही वार्ड मेंबर के पति जमीन पर गिर गये। इधर, गोलीबारी की आवाज सुनकर घायल की पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी। उसने लोगों से आरोपी को पकड़ने की गुहार भी लगाई लेकिन किसी ने बंदूक लेकर दौड़ रहे बदमाश को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। 

विज्ञापन


गोली चलाने वाला और घायल एक ही गांव में रहते हैं
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आननफानन में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां घायल का इलाज चल रहा है। घटना मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव की है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के अनुसार, गोली मारने वाले बदमाश की पहचान कर ली गई है। वह बख्तियारपुर गांव के छंगुरी साह का पुत्र राजकिशोर साह है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। वहीं घायल इसी गांव का जोगो साह का पुत्र पटवारी साह (60) है। उनकी पत्नी रंजो देवी पश्चिमी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर 17 की सदस्य है।
विज्ञापन


लेनदेन के विवाद में राजकिशोर को मारी गोली
परिजनों का कहना है कि शनिवार की सुबह कर्ज में दिए गए 50 हजार रुपये को लेकर राजकिशोर और पटवारी साह में विवाद हुआ था। इसी बीच अचाानक राजकिशोर ने देसी कट्टा निकाल लिया और पटवारी से लड़ाई करने लगा। पटवारी ने विरोध किया तो गोली मारकर फरार हो गया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद हमलोग दहशत में हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed