फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Be destroyed salty food safety official expiry

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक्सपायरी नमकीन नष्ट कराई

Fri, 27 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 27 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने नगर क्षेत्र में परचून, मिठाई की दुकानों के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छह दुकानों में रखी एक्सपायरी नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री को अपने सामने व्यापारियों से नष्ट कराया। जलेबी, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों का खुले में रखने वाले व्यापारियों को ढककर रखने का निर्देश दिया। आठ व्यापारियों ने अभी तक खाद्य लाइसेंस नहीं बनवाए हैं। जिन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद न बनवाए जाने पर उनके चालान किए जाएंगे।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एक होटल के किचन और मिठाई बनाने के स्थान में भारी गंदगी पाई गई, जिसके लिए होटल स्वामी को एक पखवाडे़ के भीतर सफाई करने और व्यवस्था बदलने को कहा गया। निरीक्षण में किसी भी व्यापारी के यहां संदेहास्पद मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं पाए गए। निरीक्षण के कारण व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने व्यापारियों से होली में स्थानीय खोये का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उनके साथ विभाग के कर्मचारी कमल सिंह भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed