{"_id":"6ae88ca0d5cc25aa8c091fa354764b67","slug":"badminton-championship-at-nurpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
नूरपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 18 Jan 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बचत भवन के इंडोर स्टेडियम में 23 से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्लब अध्यक्ष तिलक ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 19 साल या इससे कम उम्र के खिलाड़ियों (पुरुष व महिला) के लिए एकल व युगल प्रतियोगिता के अलावा पुरुष वर्ग में ओपन मुकाबला एकल व युगल, 33 से 45 वर्ष (केवल पुरुष का एकल व युगल तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वाले खिलाड़ियों के लिए एकल व युगल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
एकल प्रतियोगिता के लिए 200 और युगल प्रतियोगिता के लिए 400 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक तिलक ठाकुर से मोबाइल नंबर 94180- 53777 तथा सचिव गुलाब ठाकुर से 94180-17170 व संगठन सचिव सुनील टाटा से 94184- 60886 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन