फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Arrested for burning the teenager alive

किशोरी को जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 11:27 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Arrested for burning the teenager alive
पुलिस हिरासत में आरोपी संजय - फोटो : amar ujala
राठ। मझगवां थाने के जराखर गांव में एक सप्ताह पूर्व शौच कर लौटते आग से जली  
विज्ञापन

किशोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 17 वर्षीया किशोरी को  
मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने का मामला दर्ज कराया गया था। आग से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर जेला भेजा है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पिछले 18 नवंबर को जराखर गांव के राजेंद्र अहिरवार की पुत्री शाम करीब पांच बजे शौच के लिए खेतों में गई थी। तभी मुस्करा निवासी संजय अहिरवार पुत्र जयपाल रास्ते में किशोरी से साथ भागकर चलने और शादी का दबाव बनाने लगा। किशोरी के इंकार करने पर आरोपी संजय ने पीछे से उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल जिंदा जलाने का प्रयास किया था। आग से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई थी। पिता ने आरोपी के विरुद्घ थाने में जान से मारने की नियत से जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। सीओ अभिषेक यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाईं। रविवार शाम आरोपी किशोरी के घर धमकाने जा रहा था। तभी रास्ते में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed