फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all problems regarding gurgaon transport will be resolved

गुरुजाम का असर : साइबर सिटी में यातायात के राह की हर बाधा होगी दूर

Fri, 05 Aug 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 05 Aug 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
all problems regarding gurgaon transport will be resolved
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में फिर से महाजाम की स्थिति नहीं बने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस से लेकर स्थानीय विधायक तक इसे लेकर काफी गंभीर हैं। विधायक उमेश अग्रवाल का दावा है कि आने वाले दिनों में यहां के यातायात की सभी बाधाओं को दूर कर दिया जाएगा। इस काम में सभी विभागों का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों साइबर सिटी में लगे महाजाम से हाहाकार मच गया था। देश-विदेश में गुड़गांव की इस कारण काफी बदनामी हो गई थी। विधायक का दावा है कि आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने बताया कि शुरू से ही वह ट्रैफिक को लेकर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि कुछ दिनों पहले उन्होंने ट्रैफिक पुलिस  उन्होंने कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया। इसी कड़ी में डीसीपी ट्रैफिक ने नगर निगम आयुक्त, बिजली निगम के अधिक्षण अभियंता और जिला वन अधिकारी को पत्र लिखा है। अब यह सभी विभाग यातायात में आने वाली सभी बाधाओं को मिलकर दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जाम किस कारण लगता इसके कई कारणों का पता लगाया गया है। इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक ने अलग-अलग पांच पत्र निगमायुक्त को लिखे हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए लिखे गए पत्र में डीसीपी ट्रैफिक ने कहा है कि महावीर चौक से इफको चौक, महावीर चौक से डूंडाहेड़ा बार्डर, शीतला माता रोड, सेक्टर 4-5 चौक से रेजांगला चौक, गुड़गांव-1 से सेक्टर-22 मार्केट रोड, बसई चौक से हीरो होंडा चौक, न्यू रेलवे रोड, सेक्टर-4 से सेक्टर-9, ओल्ड रेलवे रोड व एमडीआई चौक के स्लिप रोड को तुरंत ठीक कराने की जरूरत है।

गमायुक्त को लिखे अपने दूसरे पत्र में डीसीपी ट्रैफिक ने पांच चौराहों पर नई ट्रैफिक लाइटें लगवाने वा चार चौराहों पर ठप पड़ी लाइटों को ठीक कराने का अनुरोध किया है। पुराना सीआरपीएफ  चौक, स्पेनिश कोर्ट, ज्वाला मिल चौक, सेक्टर-4-9 चौक व सेक्टर-15 चौक पर नई ट्रैफिक लाइटें लगाने व सेक्टर-22-23 चौक, पास्को टी प्वाइंट, रेलवे स्टेशन व पटौदी चौक की खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए।

यहां ट्रैफिक बूथ बनाने की मांग
-एमडीआई चौक, पासको टी प्वाइंट, सेक्टर 22-23 रेड लाइट, डूंडाहोड़ा बार्डर, पीपल चौक, एटलस चौक, स्पेनिश कोर्ट चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक, हिमगिरी चौक, सेशन चौक व दौलताबाद फ्लाई ओवर। नगर निगम से अवैध पार्क  वाहनों को हटाने के लिए चार क्रेन की भी मांग की गई है।

इन सड़कों को किया जाए चौड़ा
सेक्टर-5 चौक से रेजांगला चौक, रेजांगला चौक से सेक्टर-22-23 चौक, सरहौल मोड़ से एटलस चौक, शीतला माता रोड को अतुल कटारिया चौक तक और शनि मंदिर से सेक्टर-23 रोड को चौड़ा करने की ट्रैफिक पुलिस ने की मांग। साथ ही शीतला माता रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बना छोटा कट और न्यू रेलवे रोड पर भगवती पैलेस के निकट के कट बंद कराए जाएं।


इन बाधाओं को भी हटाना जरूरी
शहर की पांच प्रमुख सड़कों पर यातायात में बाधा बन रहे पेड़ों को हटवाने के लिए वन विभाग पत्र लिखा गया है। शीतला माता रोड, महरौली रोड, सेक्टर पांच से पालम विहार रोड, न्यू रेलवे रोड व ओल्ड रेलवे रोड पर ट्रैफिक में बांधा बने बिजली के पोल हटवाने का भी अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed