फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Madarsa viral video shows children tied in iron chain

अलीगढ़: मदरसे में बंधक बच्चों का वीडियो वायरल, छोटे-छोटे मासूम बच्चे लोहे की जंजीर से जकड़े हुए दिखे

Mon, 27 Sep 2021 04:21 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Sep 2021 04:21 PM IST
सार

एक वायरल वीडियो में अलीगढ़ में एक मदरसे में बच्चे जंजीर से जकड़े हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh Madarsa viral video shows children tied in iron chain
अलीगढ़ में बच्चों को बंधक बनाने वाला वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सासनीगेट के मोहल्ला लड़िया के मदरसा में बच्चों के पैरों में जंजीर बंधे होने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गई। वहां पहुंची पुलिस टीम को एक बच्चा जंजीरों से बंधा हुआ भी मिला। पुलिस ने मदरसा संचालक मौलाना फहीम उद्दीन को हिरासत में ले लिया है। इस मौलाना का कहना है कि परिजनों की सहमति से बच्चों को जंजीर से बांधा जाता है, क्योंकि वे पढ़ने के बजाय भाग जाते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोहल्ला लड़िया के मदरसा जामिया तलीम उल कुरान में तीन बच्चों के पैरों में जंजीर बंधी दिख रही है। ये बच्चे पानी पीते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य मस्जिद मुस्तफा का है, जहां बच्चे पढ़ते हैं। मस्जिद के सामने मदरसा का भवन है जिसमें बच्चे रहते हैं। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया। पुलिस की इंटरनेट मीडिया सेल ने पड़ताल की तो वीडियो सही पाया गया।
विज्ञापन


सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई तो एक बच्चे के पैर में जंजीर बंधी पाई गई। बच्चे को मुक्त कराकर पुलिस मदरसा संचालक फहीम उद्दीन को थाने ले आई। फहीम उद्दीन ने बताया तीन बच्चों के बांधने का वीडियो लॉकडाउन के समय का है। बच्चों के माता-पिता की सहमति से उन्हें बांधकर रखा था। मौलाना ने सोमवार को एक बच्चे को बांधकर रखने की बात भी स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि बच्चे के भाग जाने के डर से परिजनों की सहमति से उसे बांधकर रखा गया था। मौलाना की बात की सच्चाई जानने के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी बच्चे के माता-पिता को बुलाया गया है। उनसे बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीओ प्रथम ने कहा कि आरोपी फहीम उद्दीन को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मुक्त कराए गए बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मदरसा संचालक फहीम उद्दीन के बेटे अब्दुल्ला व पड़ोसी डॉ. निसार ने बताया कि साजिश के तहत पड़ोसियों ने वीडियो वायरल किया है।

दो कमरे में संचालित है मदरसा
मदरसा जामिया तलीम उल कुरान दो कमरे में संचालित है। करीब 12 गुणा 12  का एक कमरा नीचे है, जबकि दूसरा कमरा पहली मंजिल पर है। दोनों कमरों में बच्चे रहते हैं, जबकि पढ़ाई सामने की मुस्तफा मस्जिद में होती है। इस समय मदरसा में 40 बच्चे पढ़ रहे हैं। इनमें 20 बच्चे आसपास के इलाके के हैं जबकि 20 बच्चे दूसरे राज्यों से आए हैं।
एक वायरल वीडियो में अलीगढ़ में एक मदरसे में बच्चे जंजीर से जकड़े हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed