{"_id":"d63ad8ebe6a63fb10539d4c7702c39f0","slug":"against-online-business-merchant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन कारोबार के विरोध में व्यापारी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
आनलाइन कारोबार के विरोध में व्यापारी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 08 Jan 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले इलेक्ट्रानिक-इलेक्ट्रिक तथा मोबाइल प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने गुरुवार को आनलाइन ट्रेडिंग, वायदा कारोबार और जीएसटी के विरोध में बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने नगर का भ्रमण करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
बाइक जुलूस इंदू मार्केट से निकलकर आर्य समाज रोड, चौक सिनेमा रोड, शनिचरी मंदिर, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, कासिम बाजार, टाउन हाल, स्टेशन रोड होते हुए चित्तू पांडेय चौराहा, रोडवेज, जिला न्यायालय गेट से ओवरब्रिज होते हुए चौक स्थित इलेक्ट्रानिक मार्केट पहुंचा।
इस दौरान आने वाले 17 जनवरी को इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक और मोबाइल प्रकोष्ठ चुनाव के लिए व्यापारियों को जागरूक करते हुए नीयत तिथि को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
जुलूस का नेतृत्व जिला प्रभारी पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने किया। इस मौके पर मनोज राय, मुन्ना सोनी, रामजी, मिठाई लाल, बेलाल अहमद, भोलू, कृष्णा सोनी, वीरेंद्र, मनीष राय, अमित गुप्ता, मनोहर, सौरभ, पंकज वर्मा ने किया।
पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से व्यापारियों के साथ शोषण, जुल्म और अत्याचार हो रहा है, उसे हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि इलेक्ट्रानिक प्रकोष्ठ के व्यापारियों में जागरूकता पैदा करने के लिए बाइक जुलूस मिल का पत्थर साबित होगा।