{"_id":"5bf1a982bdec2269745586a5","slug":"728-candidates-absent-from-tet-exam-of-both-poly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पाली की टीईटी परीक्षा से 728 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
दोनों पाली की टीईटी परीक्षा से 728 परीक्षार्थी गैरहाजिर
fatehpur
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दोनों पाली की टीईटी परीक्षा से 728 परीक्षार्थी गैरहाजिर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 728 अभ्यर्थी गैरहाजिर थे। दोनों पालियों की परीक्षा में 15 हजार 156 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 14 हजार 228 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में नकल को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। दूसरी पाली की परीक्षा में मुसलिम इंटर कालेज में मुन्ना भाई के परीक्षा में बैठने की सूचना पर सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने संबधित अनुक्रमांक के अभ्यर्थी को घेर लिया। हालांकि मौके पर ऑन लाइन सत्यापन में शिकायत झूठी निकली।
पहली पाली की प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक पहली पाली की परीक्षा में 10 हजार 252 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठना था, लेकिन 480 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में नौ परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई, जिनमें 4904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 248 गैरहाजिर थे। उधर, टीईटी परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र पुलिस छावनी में तब्दील रहे।
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने भी कई जगह निरीक्षण किया। महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज और सेंट जेवियर्स इंटर कालेज में तो डीएम ने ज्यादा समय बिताया। दूसरी पाली की परीक्षा में प्रशासन की वेबसाइट में किसी ने मुसलिम इंटर कालेज में मुन्नाभाई के परीक्षा में बैठे होने की शिकायत की। शिकायत मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बिंदकी एसडीएम, सीओ सिटी, सचलदल की टीमों ने केंद्र में घेराबंदी कर ली। संबंधित अनुक्रमांक सीट को पुलिस ने घेरने के बाद एसडीएम ने मौके पर ऑनलाइन अभ्यर्थी के अभिलेखों और फोटो का मिलान किया, अभ्यर्थी सही होने की पुष्टि होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।