फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   64.49 per cent of the vote between fog

कोहरे के बीच 64.49 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 10 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
64.49 per cent of the vote between fog
 छिटपुट घटनाओं और झड़पों के बीच डीघ में 64.01 और अभोली में 65.47 प्रतिशत वोट डाले गए। दोनों ब्लाकों के 517 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा को लेकर आला अफसरों की टीम दिनभर क्षेत्र में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भीषण कोहरे के बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे मौसम साफ होता गया वोटर घरों से निकलकर बूथों पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक मतदान जहां सामान्य रहा, वहीं दोपहर बाद तीन बजे तक बूथों पर जमकर वोट पड़े। सुबह नौ बजे तक डीघ में 9.35 और अभोली में आठ फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक डीघ में 26.62 और अभोली में 23.5 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर एक बजे डीघ में 43.3 और अभोली में 42.6 प्रतिशत वोटिंग हुई। शाम तीन बजे तक डीघ में 56.4 और अभोली में 59.3 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शाम चार बजकर 30 मिनट तक डीघ में 64.01 और अभोली में 65.47 प्रतिशत वोट पड़ गए। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु,एसपी एके राय, एडीएम हरिलाल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव समेत अन्य अधिकारियों की टीम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन भर बूथों पर चक्रमण करते रहे।


फर्जी वोटिंग को लेकर वीरमपुर में बवाल
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगा दी। अभोली ब्लॉक के वीरमपुर मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।

फर्जी वोटिंग को लेकर पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। हालांकि पत्थरबाजी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, लेकिन माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस और रबर की गोलियां दागकर अनियंत्रित भीड़ को खदेड़ा।

 खबर लगते ही डीएम-एसपी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंच गए। डीघ ब्लॉक के अरई में नाराज लोगों ने मतपेटी में पानी डालने का प्रयास किया।

महुआरी, कूड़ीकला, इटहरा में भी फर्जी वोटिंग को लेकर लोगों ने हंगामा किया।


अभोली विकास खंड के वीरमपुर स्थित बूथ पर मतदान के दौरान दोपहर करीब तीन बजे के बाद फर्जी मतदान को लेकर ब्राह्मण और बिंद बस्ती के लोग आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों तरफ से लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस टीम ने आंसू गैस, रबर की गोलियां चलाकर उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा।

 पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि बूथ पर फर्जी मतदान कराया जा रहा है। खबर लगते ही डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी एके राय समेत अन्य आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

इसी तरह डीघ विकास खंड के अरई स्थित बूथ संख्या 249 में फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया। उग्र ग्रामीणों ने मतपेटी में पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन पीठासीन अधिकारियों ने उनका प्रयास असफल कर दिया।

पानी डालने की खबर लगते ही आला अफसर वहां पहुंच गए। इसी तरह इटहरा, महुआरी और कूड़ी कला, अभोली के दयालपुर में फर्जी मतदान और साढ़े चार बजे के बाद वोट न डालने को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ। डीएम, एसपी के समझाने पर मामला शांत हुआ।


पुलिस अधीक्षक एके राय ने कहा कि फर्जी वाटिंग को लेकर वीरमपुर में विवाद हुआ था। आंसू गैस और रबर की गोली चलाकर उपद्रवियों को वहां से हटाया गया। आठ नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed