{"_id":"be5a801af135c506b18581cbb21b0d82","slug":"you-can-correct-your-mistake-in-ctet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी ऐसे देगा गलती सुधारने का मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीटीईटी ऐसे देगा गलती सुधारने का मौका
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से होने वाली सीटीईटी परीक्षा के आवेदन में गलती होने पर बोर्ड सुधार का मौका देगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने इस बारे में साफ कर दिया है कि अभ्यर्थी एड्रेस संबंधी गलती करने पर सुधार कर सकता है, जिसका पूरा प्रूफ बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा।
पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट
सीबीएसई फरवरी 2014 में सीटीईटी परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। अभ्यर्थी आवेदन के दौरान होने वाली गलतियों में सुधार कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर 2013 तक ऐसे अभ्यर्थी गलती सुधार करने के बाद अंतिम प्रिंट प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
असिस्टेंट सेक्रेटरी से कर सकते हैं संपर्क
अगर किसी अभ्यर्थी का आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है तो वह 20 दिसंबर से तीन जनवरी 2014 के बीच सीटीईटी यूनिट के असिस्टेंट सेक्रेटरी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!
ऐसे अभ्यर्थियों को पोस्ट आफिस की डिटेल, डिस्पैच करने की तिथि, पोस्टल डिस्पैच की ओरिजिनल तिथि, कंफर्मेशन पेज की फोटो कॉपी और चालान की कैंडीडेट कॉपी बोर्ड के पास उपलब्ध करानी होगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---