फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thousand candidates were missing befor exam

'गायब' हुए एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थी

Mon, 02 Sep 2013 10:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Sep 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
thousand candidates were missing befor exam

देहरादून में राज्य लोक सेवा आयोग की समूह-ग की परीक्षा से 1090 अभ्यर्थी गायब रहे।

विज्ञापन


राजधानी में 10 अलग-अलग केंद्रों में परीक्षा हुई थी। एडीएम (प्रशासन) हरक सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसके अलावा उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की समूह-ग की परीक्षा तीसरी बार फिर स्थगित कर दी गई।

पढ़ें, एग्जाम पोस्टपोंड होने पर अभ्यर्थियों ने ये क्या किया!
विज्ञापन


रविवार को राज्य लोक सेवा आयोग की समूह-ग की परीक्षा में 3237 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बहुत से अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने ग्रुप 18, पद कोड 26 के 45 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए 12,400 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के युवाओं का 'इम्तेहान' ले रही है परीक्षा

प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव हरि सिंह ने बताया कि इसी दिन लोक सेवा आयोग की परीक्षा होने के कारण हमें यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। जिसकी सूचना समाचार पत्रों में विज्ञापन व परिषद की वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई थी। परीक्षा की नई तिथि शीघ्र निश्चित कर सभी अभ्यर्थियों को सूचना जारी कर दी जाएगी।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed