{"_id":"2435c6970ccb69bd9d1c5ee75876cb27","slug":"common-management-admission-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमैट में बढ़ाने हैं नंबर तो इसे ट्राई करें...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीमैट में बढ़ाने हैं नंबर तो इसे ट्राई करें...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
देशभर के प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली कॉमन मैनेजमेंट एडमीशन टेस्ट (सीमैट 2014) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट
विज्ञापन
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की ओर से देशभर में यह परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित कराई जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
सीमैट 2 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना जरूरी है। ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कम से कम तीन परीक्षा केंद्र और तीन परीक्षा तिथियां देनी होंगी।
विज्ञापन
पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!
खास बात यह है कि जो छात्र सीमैट प्रथम टेस्ट में शामिल हो चुके हैं और स्कोर कार्ड प्राप्त कर चुके हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इससे उन्हें स्कोर इंप्रूव करने का मौका मिलेगा। स्कोर बढ़ने की स्थिति में नया स्कोर ही मान्य होगा।
गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग
पेपर 100 सवालों का होगा। इसमें 25 सवाल क्वांटिटिव टेक्नीक एंड डाटा इंटरप्रेटेशन, 25 प्रश्न लॉजिकल रीजनिंग, 25 प्रश्न लैंग्वेज कांप्रिहेंसिव और 25 सवाल सामान्य जागरूकता के होंगे।
प्रत्येक प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित हैं। एक गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को अलग कंप्यूटर दिया जाएगा। पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
इस वेबसाइट पर करें आवेदन : www.aicte-cmat.in
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 2 जनवरी 2014
परीक्षा तिथि : 20 फरवरी से 24 फरवरी 2014
परीक्षा परिणाम की तिथि : 14 मार्च 2014
स्कोर कार्ड प्राप्ति की तिथि : 14 मार्च से 13 अप्रैल 2014
आवेदन शुल्क : 1200 (सामान्य, ओबीसी), 600 (एससी, एसटी, पीडी) (बैंक शुल्क अतिरिक्त)
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---