{"_id":"5fce99bf015f6f7ad656c281","slug":"renowned-industrialist-mahesh-aggarwal-dies-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने-माने उद्योगपति महेश अग्रवाल का कोरोना से निधन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जाने-माने उद्योगपति महेश अग्रवाल का कोरोना से निधन
Tue, 08 Dec 2020 02:44 AM IST
Birendra Shukla
अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: Birendra Shukla
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
महेश अग्रवाल, उद्योगपति
- फोटो : फाइल फोटो
शहर के प्रमुख उद्योगपति और निर्यातक महेश अग्रवाल (67) का कोरोना से संक्रमित हो जाने से सोमवार शाम दिल्ली में निधन हो गया। उनका दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर का उपचार चल रहा था। इसी दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते उनका अंतिम संस्कार देर रात दिल्ली में ही करने का निर्णय लिया गया है। पीयूष एवं उनके भाई मयंक अग्रवाल ने स्वजनों एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस दुखद घड़ी में अपने घरों से ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
उद्योगपति महेश अग्रवाल समाजसेवा में भी आगे थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों को दिल खोलकर मदद करते थे। शारदा इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स की स्थापना कर उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शारदा वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को सहारा प्रदान किया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा से टिकट की दावेदारी भी की थी। भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. महेश अग्रवाल नेकदिल इंसान थे और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे।