{"_id":"610e5a26911ccc7d0c71bb5c","slug":"cbdt-issue-income-tax-refund-of-45896-crore-rupees-in-current-financial-year-till-2-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Refund: 21 लाख करदाताओं को फायदा, चालू वित्त वर्ष में दो अगस्त तक जारी किया गया 45896 करोड़ का रिफंड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Income Tax Refund: 21 लाख करदाताओं को फायदा, चालू वित्त वर्ष में दो अगस्त तक जारी किया गया 45896 करोड़ का रिफंड
Sat, 07 Aug 2021 03:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 07 Aug 2021 03:32 PM IST
सार
चालू वित्त वर्ष में दो अगस्त तक आयकर विभाग ने करदाताओं को 45,896 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। संकट के समय करदाताओं के लिए यह बहुत राहत की बात है।
विज्ञापन
income taxpayer refund news
- फोटो : pixabay
विस्तार
आयकर विभाग ने एक अप्रैल 2021 से दो अगस्त 2021 तक 21.32 लाख से ज्यादा करदाताओं को 45,896 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। 20,12,802 मामलों में 13,694 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया गया। वहीं 1,19,173 मामलों में 32,203 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट कर रिफंड जारी किया गया है।
विज्ञापन
संकट के समय में तेज है रिफंड वापसी की प्रक्रिया
कोरोना वायरस महामारी के समय करदाताओं के लिए यह बहुत राहत की बात है। मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
CBDT issues refunds of over Rs. 45,896 crore to more than 21.32 lakh taxpayers between 1st April, 2021 to 02nd August, 2021. Income tax refunds of Rs. 13,694 crore have been issued in 20,12,802 cases & corporate tax refunds of Rs. 32,203 crore have been issued in 1,19,173 cases.
विज्ञापन विज्ञापन— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) August 7, 2021
करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।
सात जून को हो हुई थी नए आयकर पोर्टल की शुरुआत
मालूम हो कि गत सात जून को काफी जोरशोर से नए आयकर पोर्टल www.incometax.gov.in की शुरुआत की गई थी। शुरुआत से ही पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 जून को इंफोसिस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इंफोसिस ने ही इस नई वेबसाइट को तैयार किया है। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा था कि, 'हम नए पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आईटीआर भी दाखिल किए गए हैं।'