फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   young man on hunger strike against sbc quota, wedding on dharna site

भूख हड़ताल पर दूल्हा, धरनास्थल पर ही लिए 7 फेरे

Fri, 24 Feb 2017 06:48 PM IST
एजेंसी/जयपुर
एजेंसी/जयपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
young man on hunger strike against sbc quota, wedding on dharna site

विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) के आरक्षण को लेकर भूख हड़ताल का आयोजन स्थल एक रोचक वाकये में विवाह स्थल में तब्दील हो गया। राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा में भूख हड़ताल पर बैठे देवराज गुर्जर (26) ने विवाह के कारण धरना खत्म करना पसंद नहीं किया और इसी वजह से उसने वहीं पर शादी करने का निश्चय लिया।

विज्ञापन


गुर्जर ने कहा कि उसकी शादी आठ महीने पहले ही तय हुई थी और वह इसमें देरी नहीं करना चाहता था। इसी वजह से उसने तय किया कि धरनास्थल पर ही शादी कर ली जाए। उसने कहा, परिवार के सदस्यों ने शादी की सारी तैयारियां की।
विज्ञापन


ममता के सहमत होने के बाद हमने यहीं पर शादी करना तय किया। मैं मरते दम तक भूख हड़ताल जारी रखूंगा। मैं अपने लोगों को धोखा नहीं दे सकता।

पत्नी बोली- आरक्षण की लड़ाई में पति के साथ

young man on hunger strike against sbc quota, wedding on dharna site

उसकी पत्नी ममता ने कहा कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लेना कठिन होता है और मैं इस लड़ाई में अपने पति के साथ हूं। मुझे उनके ऊपर गर्व है और यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो मैं भी धरने पर उनका साथ दूंगी।

गुर्जर का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग में लेक्चरर पद पर हुआ था। बाद में हाईकोर्ट द्वारा पिछले साल दिसंबर में एसबीसी कोटा खत्म कर देने से उसे नियुक्ति पत्र नहीं मिला।

गुर्जर इस फैसले के खिलाफ 16 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाले 10 लोगों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed