फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi adityanath claims that 700 business agreement will signed in investors summit

यूपी अब नहीं रहा 'प्रश्न प्रदेश', सही मायनों में बन रहा है 'उत्तर प्रदेश': योगी आदित्यनाथ

Mon, 19 Feb 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Feb 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath claims that 700 business agreement will signed in investors summit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों प्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर समिट की तैयारियों में लगे हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस समिट में 700 बिजनेस अग्रीमेंट्स होंगे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मुताबिक देश में होने वाले अन्य इन्वेस्टर समिट के मुकाबले उत्तर प्रदेश का समिट बड़ा और बेहतर होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 फरवरी को लखनऊ में रहेंगे। वह कार्यक्रम का उद्धाटन करेंगे। इस सम्मेलन के समापन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल होंगे। इसके अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के समिट में गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा जैसे दिग्गज बिजनेसमैन भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार प्रयास किए और उसी का नतीजा है कि ईज ऑफ डूइंग में राज्य ने 7 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने बताया कि बिजनेस इंडेक्स में उत्तर प्रदेश 17 से 10वें पायदान पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सही मायनों में उत्तर प्रदेश बन रहा है। अब यह 'प्रश्न प्रदेश' नहीं रहा। सीएम के मुताबिक पहले हमारी छवि बहुत खराब थी। अधिकारियों ने कई वित्तीय संस्थानों से बात की, लेकिन कोई हमारी सहायता करने के लिए तैयार नहीं था। हमने लोगों में उत्तर प्रदेश के प्रति खोते विश्वास को दोबारा लौटाया है। प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाई जा रही है और इसके परिणाम सबके सामने है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed