फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi Weather Update: Rain in Delhi Expected After Two Days, Mausam Ki Taaja Jankari in Hindi

Delhi Weather Forecast: चार अक्तूबर से मौसम के करवट लेने की संभावना, हो सकती है बारिश

Sun, 02 Oct 2022 08:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 08:23 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश का संयोग बन रहा है, ऐसे में लगातार दो से तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update: Rain in Delhi Expected After Two Days, Mausam Ki Taaja Jankari in Hindi
चार अक्तूबर से मौसम के करवट लेने की संभावना - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में मौसम साफ होने की वजह से लगातार तेज धूप का दौर जारी है। इस कड़ी में शनिवार का दिन भी गर्मी से भरा रहा। घरों से बाहर निकले लोग चिलचिलाती धूप से परेशान रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी तेज धूप का दौर जारी रहेगा। हालांकि, चार अक्तूबर से मौसम के करवट लेने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से 95 फीसदी रहा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी मौसम साफ होने की वजह से तेज धूप निकलेगी व अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी तेज धूप का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश का संयोग बन रहा है, ऐसे में लगातार दो से तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल मानसून हल्का रहा है। हालांकि सितंबर में मानसून ने वापसी की और इस महीने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बारिश हुई। इससे राजधानी में कई स्थानों पर हालात बिगड़ गए हैं। यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed