फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Water level of Kharkhai and Swarnarekha rivers prohibitory orders imposed on 100 ft distance of rivers

Jharkhand: खरखई और स्वर्णरेखा नदी में बढ़ रहा जलस्तर; प्रशासन अलर्ट, निषेधाज्ञा की गई लागू

Wed, 02 Aug 2023 11:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 11:27 PM IST
सार

खरखई नदी का जलस्तर जहां आदित्यपुर ब्रिज पर 129 मीटर के लाल निशान को छू गया है। वहीं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर शाम 4 बजे 121.50 मीटर के लाल निशान के मुकाबले 118.48 मीटर दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
Water level of Kharkhai and Swarnarekha rivers prohibitory orders imposed on 100 ft distance of rivers
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी सिंहभूम और आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण खरखई और स्वर्णरेखा नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने लोगों को आगाह भी किया है। जिला प्रशासन ने बुधवार को यहां दोनों नदियों से 100 फीट की दूरी पर निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

विज्ञापन


धालभूम के उपमंडल अधिकारी पीयूष सिन्हा ने ये आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। ये निषेधाज्ञा पांच अगस्त तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में किसी को भी नदियों के पास जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही नदियों के पास मवेशियों को चराने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खरखई नदी का जलस्तर जहां आदित्यपुर ब्रिज पर 129 मीटर के लाल निशान को छू गया है। वहीं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर शाम 4 बजे 121.50 मीटर के लाल निशान के मुकाबले 118.48 मीटर दर्ज किया गया। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, ओडिशा में बंकबल और खरकई बांधों के दो-दो स्लुइस गेट बुधवार रात को खोले जाएंगे। जिसके बाद दोनों नदियों में जल स्तर और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ब्लॉक विकास अधिकारियों, सर्कल अधिकारियों और नगर निगम अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उफान के कारण दोनों नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में कोई जानमाल की हानि न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे डूब क्षेत्र में नदी का पानी घुसने पर तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चिन्हित कर आश्रय गृह में भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही लाइफ सेविंग जैकेट, नाव, मेडिकल किट आदि के मुकम्मल इंतजाम रखें, ताकि आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed